बोकारो : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजोलिया गांव में दो भाईयों की हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों मृतक भाई का नाम अरुण और फटीक है। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद जांच में जुट गई है। यह घटना 4 जनवरी की रात को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया है।
चास एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और शव की पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक दोनों भाई के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि उसकी हत्या तेज धारदार हथियार से की गई है। हालांकि अब तक इस हत्या की सही जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।





Add comment