रांची : आज सुबह चार शव मिले हैं जबकि एचईसी के टेक्नीशियन कल सुबह से ही लापता हैं। आज सुबह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से दो शव और नामकुम थाना क्षेत्र से दो शव बरामद की गई है। वहीं एचईसी के टेक्नीशियन कल सुबह से लापता है। लापता टेक्नीशियन का नाम सुजीत है और वह हिनू के रहने वाले हैं। कल सुजीत एचईसी में काम करने के लिए अपने बाइक से गए थे लेकिन घर नहीं लौट पाए थे। परिवार वालों ने जब छानबीन किया तो लापता टेक्नीशियन सुजीत की बाइक एचईसी परिसर में मिला। वहीं अब तक उनका पता नहीं चला है। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले टेक्नीशियन सुजीत से मैनेजर की बहस हुई थी और उसके बाद ही सुजीत लापता है। परिवार वालों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह देखा गया है कि वह दो व्यक्ति के साथ सुजीत तालाब के किनारे टहल रहे हैं लेकिन उसके बाद उनका पता नहीं चल पाया है। हालांकि तालाब में तलाश किया तो लापता टेक्नीशियन नहीं मिले। परिवार वालों ने टेक्नीशियन की हत्या कर देने की बात कह रहे हैं
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम में मिला बाप और बेटे की शव
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम में दो शव मिले थे। मृतक की पहचान अंकित चौधरी और गगनदीप चौधरी के तौर पर की गई। दोनों रिश्ते में पाप बेटे थे। पिता का नाम गगनदीप चौधरी और बेटे का नाम अंकित चौधरी था सुखदेव नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हई है। शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। मकान मालिक ने बताया कि मृतक गगनदीप चौधरी और अंकित चौधरी विगत एक वर्ष से उनके यहां किराए के मकान में रह रहे थे। बुधवार रात को उन्होंने कोयले के चूल्हे पर खाना बनाया था। इसके बाद चूल्हे को कमरे में ले जाकर रूम बंद कर दिया था। सुबह उन्हें उठाने के लिए गए तो दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने बताया कि दम घुटने की वजह से बाप बेटे की मृत्यु हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।
नामकुम थाना क्षेत्र में मिले दो बहन की संदिग्ध अवस्था में शव

नामकुम थाना क्षेत्र के बेला बगान में दो युवतियों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। एक की उम्र 26 साल है वहीं दूसरी की 15 साल बताई जा रही है। दोनों अपने घर में ही कमरे में मृत पाई गई है। सुबह 5:00 बजे जब दोनों युवतियों की माँ कमरे में जगाने के लिए गई तो देखा कि दोनों बेशुद्ध अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नामकुम थाना अंतर्गत बेल बागान रोड में लखानी अपार्टमेंट है उसी के बगल में संजय कुमार रहते हैं जो एक कांट्रेक्टर हैं। इनकी दो बेटी है शीतल लखानी जो मेडिका अस्पताल में एचआर की जॉब करती हैं। दूसरी बेटी मान्या लखानी जो 9 वीं क्लास में पढ़ती हैं।बड़ी लड़की की शादी मनिंदर सिंह जो एचडीएफसी बैंक में काम करते है से तय हुई थी।





Add comment