Thndr News

दस बड़े मामलों में फरार चल रहा पीएलएफआई एरिया कमांडर गिरफ्तार

चाईबासा : चाईबासा पुलिस ने दस बड़े कांडों में फरार चल रहे पीएलएफआई के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एरिया कमांडर का नाम बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष, पे०. स्व0 मजिला टोपनो, सा0- बमनम, थाना- बंदगाँव, जिला प० सिंहभूम, चाईबासा है। पुलिस ने एक 0.315 रायफल, पाँच BMM जिंदा कारतूस और पीएलएफआई का पर्चा बरामद की है।

चाईबासा एसपी को सूचना मिली कि प्रतिबंधित पीएलएफआई का एरिया कमांडर बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो अपने 02 – 03 दस्ता सदाके किसी हिंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से सोगा के पहाड़ी जंगल में घुम रहा है। इस सूचना के आधार पर एसपी ने सर्चिंग अभियान चलाया। जिसमें झारखण्ड जगुआर (एजी-1) के इंस्पेक्टर निरंजन कुमार, बंदगाँव थाना के थाना प्रभारी सुबोध सिंहमुण्डा एवं सशस्त्र बल एवं पोडेगर कैम्प से इंस्पेक्टर आमिर हमजा को शामिल किया गया। इस टीम ने छापामारी कर प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो को सोगा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन का एरिया कमांडर (करला चम्पदा एरिया) बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो चाईबासा जिला 10 काण्डों में फरार था। जिसमें प्रमुख काण्ड गोइलकेरा थाना काण्ड सं0- 43121 जो की मंगरा लुगुन के मुठभेड़ से संबंधित है। गोईलकेला थाना काण सं0- 25/21 जो कि लोसो निकीर बनग्राम में पुर्ती गाड़ी मालिक से रंगदारी बसुलेने के क्रम में गोली चलाकर सदन पूर्ती को जखमी करने से संबंधित है। सोनुवा थाना काणसं0- 30/20 जो कि सोनुवा थाना के बोबोगी बनग्राम में पुलिस मुठमेह से संबंधित है। गुदाई याना काण्ड सं0- 15/20 जो कि जोमताई जंगल में पुलिस मुठमेह से संबंधित है जिसमें पीएलएफआई का एक एके 47 रायफल बरामद हुआ था। गुदड़ी थाना काण्ड सं0- 10/21 इसी वर्ष सितम्बर माह में गुदड़ी थाना के वुढ़ एवं तुमकंग गाँव में पुलिस मुठभेड़ से संबंधित है, जिसमें पीपमएफआई का एक कारवाईन एवं गोली बरामद हुआ था। प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.