लोहरदगा : नक्सलियों के खिलाफ लोहरदगा पुलिस सर्च अभियान चला रही है। नक्सलियों ने सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए कई जगहों पर प्रेशर बम सेट किए हुए हैं। आज लोहरदगा जिले के सेरेंदाग थाना अंतर्गत चपाल जंगल में आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत हो गई है। मृतक का नाम सुपाल तुरी है और वह। हेसाग गांव के रहने वाले थे।
यह बम भाकपा माओवादी संगठन के उग्रवादियों द्वारा लगाए गए थे। आपको बता दें कि कल ही लोहरदगा पुलिस ने भारी मात्रा में अमोनिया नाइट्रेट विस्फोटक को बरामद किया था और इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया था। लोहरदगा पुलिस ने बताया कि ये लोग बम बनाने और बम जंगल में बिछाने का काम करते हैं। लोहरदगा पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और पुलिस शव को कब्जे में ले ली है और पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।





Add comment