खूंटी : जिला के कर्रा प्रखंड अंतर्गत कुदा गांव में आईटीआई इंस्टीट्यूट एवं छात्रावास भवन निर्माण के लिए पंडित जी रामानंद पांडे के द्वारा विधिवत तरीके से भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्रा पंचायत मुखिया अजय टोप्पो, महादेव लोहार, जूनियर इंजीनियर विकास कुमार, जय नंदन कुमार, इंजीनियर प्रोजेक्ट ITI बिल्डिंग निर्माण अमित कुमार सिंह, साइड इंजीनियर विजय कुमार, राजेश सिंह, आशीष कुमार लाल, राहुल कुमार, पंचू सिंह, लल्ला कुमार उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि इंडियाज कंट्रक्शन एंड कंपनी रांची के द्वारा अगस्त 2022 तक आईटीआई एवं छात्रावास भवन निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।





Add comment