Thndr News

छात्रों ने की 7वीं से लेकर 10वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

रांची : सातवीं से दसवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में लगातार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद सैकड़ों छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आज सभी छात्र मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया और बताया कि यदि यह परीक्षा रद्द नहीं होती है तो हम सभी छात्र आमरण अनशन करेंगे।

इसी को लेकर रांची के मोराबादी मैदान के बापू वाटिका के समक्ष छात्रों ने राज्य सरकार से सातवीं से लेकर दसवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जांच करने की मांग के साथ ही इस पूरे परीक्षा प्रकरण को ही रद्द करने की मांग कर रहें हैं।

छठी जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग लगातार की जा रही थी और इसके बाद सातवें से लेकर दसवीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। लगातार जेपीएससी पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ आक्रोशित विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।

छात्रों को आक्रोशित देख रांची पुलिस मोरहाबादी मैदान पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र काफी गुस्सा में थे। छात्रों ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से बात रखना चाह रहे हैं लेकिन हमारी बातों को सुनने वाला कोई नहीं है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.