राँची : डीपीएस के दसवीं के छात्र को कुछ अज्ञात युवकों ने जमकर पिटाई कर दी है। जिसमें छात्र ईशान राजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। छात्र इशान परीक्षा देकर स्कूल से निकल रहा था। उसी समय कुछ यूवकों ने ईशान राजा पर हमला कर दिया।
इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर इस मामले की पूछताछ कर रही है लेकिन पुलिस को अब तक इस मामले की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी इस मामले की जांच कर रही है।





Add comment