रांची : मोरहाबादी स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में आज जमकर मारपीट हुई है। फर्जी एटेंडेंस की क्लास टीचर से शिकायत को लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के काॅमर्स विभाग के छात्रों की कैंपस में घुसकर जमकर पीटा गया है। कॉमर्स के सेमेस्टर तीन के छात्र हर्ष क्लास समाप्त होने के बाद अपने सहपाठियों के साथ नास्ता करने बाहर निकला था।
इसी बीच कम्प्लेन से नाराज कॉमर्स डिपार्टमेंट के ही गौरव मिश्रा 20-25 बाहरी युवकों के साथ आया और हर्ष पर टूट पड़ा। जान बचाने के लिए हर्ष विवि कैंपस के अंदर भागा तो गार्ड को धक्का-मुक्की देकर हमलावर भी पीछे-पीछे कैंपस में घुस गया। हेलमेट, बेल्ट आदि से हर्ष को पीटने लगा। किसी तरह जान बचाकर हर्ष तो भाग निकला लेकिन बीच बचाव करने आये सुमित कुमार व दो अन्य छात्र हमलावराें के हत्थे चढ़ गया। तीनों को बुरी तरह मारापीटा।
इस दौरान करीब आधा घंटे तक विवि कैंपस अफरा-तफरी की स्थिति रही। विवि प्रशासन के हरकत में आने के बाद सभी हमलावर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल सुमित को आनन-फानन में रिम्स पहुंचाया गया जहां उसके सिर में 15 टाके लगे।लालपुर थाना में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है। लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी।





Add comment