Thndr News

अवैध हथियार कनेक्शन को ध्वस्त करने में जुटी एटीएस, जेल में बन्द अपराधियों से करेगी पूछताछ

रांची : झारखंड में एटीएस (एन्टी टेररिज्म स्क्वाड) की टीम अवैध हथियार और गोली सप्लाई करने वाले गिरोह पर शिकंजा कस रही है। एटीएस की टीम ने अवैध हथियार और गोली सप्लाई करने वाले अबतक दो जवान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार की हैं। इसमें एक ठेकदार भी शामिल हैं। एटीएस की टीम झारखंड में अवैध हथियार अमन साहू गिरोह सहित विभिन्न कनेक्शन को ध्वस्त करने में आतंकवाद आपराधिक गिरोह को भी हथियार और आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) जुटा हुआ है।

झारखंड में नक्सलियों और गैंगस्टरों तक अवैध हथियार और गोली पहुंचाने के मामले में एटीएस की पूछताछ में गिरफ्तार जवान ने कई अहम खुलासे किए हैं। जिसके आधार पर एटीएस की टीम देशभर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है। एटीएस की टीम बीएसएफ के रिटायर्ड जवान अरूण कुमार सिंह और सीआरपीएफ के जवान अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों ने अपने कई साथियों का नाम एटीएस को बताया है।एटीएस का मानना है कि इस बड़े पैमाने में अवैध हथियार और गोली का कारोबार करने में और जवानों की संलिप्ता हो सकती है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के बाद ही पूरी तरह से इसका खुलासा हो पाएगा।

आपको बता दें कि एटीएस की टीम जेल में बंद अमन साहु को जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एटीएस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों जवानों ने बताया था कि अमन समेत कई गैंगस्टर और नक्सलियों तक उन्होंने हथियार पहुंचाया था। अमन से पूछताछ करने के बाद पता चल पाएगा कि सेना के जवानों से लिया गया हथियार कहां है और इसका कौन इस्तेमाल कर रहा है। जवानों के द्वारा नक्सलियों और गैंगस्टरों को इंसास राइफल एके-47 और डेटोनेटर दिया गया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.