Thndr News

चोरी की योजना बना रहे दो चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रांची : चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है। हाल के दिनों में चोरों ने कई घरों को अपना निशाना बनाया है। कल गुरुवार की रात लोअर बाजार थाने की पुलिस चोरी की योजना बना रहे दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पकड़ा गया चोर हिंदपीढ़ी के सेकेंड स्ट्रीट का तौफिक अली और आयान शामिल है। दोनों रतन टॉकिज के पीछे खंडहर मकान में बैठकर नशापान कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक पंखा बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि कल एसएसपी सुरेंद्र झा ने अंतर राज्य गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह सभी चोर घर की पहली रेकी करते थे। उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। लोअर बाजार थाने की पुलिस ने बताया कि चोरों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है और इस अभियान में पुलिस को सफलता भी मिल रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.