रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से लॉकडाउन लगाने का पोस्ट वायरल होने पर गोंदा थाना में आज प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की तस्वीर को छलपूर्वक इस्तेमाल करते हुए कोविड और लॉकडाउन से संबंधित झूठी खबर प्रसारित की जा रही है।
इस संबंध में धारा 505 (1) (b) 420 /170/124(a) आईपीसी 54 नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से एक फर्जी पोस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का तेजी से फैलने पर पूरे राज्य में लोकडॉन लगाने की बात कही गई थी जो यह खबर बिल्कुल गलत है। गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि 23 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जीमेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी और अपशब्द कही गई थी। रांची पुलिस ने ई-मेल से धमकी भरे मैसेज के मामले में आइपी एड्रेस के आधार पर आरोपित विक्रम गोधराई को कर्नाटक से गिरफ्तार भी किया था। आरोपी विक्रम पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर था और वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया था, जिसके चलते उससे यह गलती हो गई थी। उसने अपनी गलती स्वीकार ली थी और भविष्य में ऐसा नहीं करने का वादा किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बांड भरवाकर छोड़ दिया था।





Add comment