Thndr News

आजसू की बैठक संपन्न, सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों का तैयार किया जाएगा डाटा

रांची : सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार को सिल्ली प्रखंड आजसू पार्टी के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, सक्रिय महिला पंचायत प्रभारी एवं ग्रामीण प्रभारी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेतृत्व के द्वारा घोषित निर्माण वर्ष 2021 की भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को गांव में घर-घर पहुंचकर सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों का डाटा तैयार कर योजनाओं के लाभ देने की पहल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी 10 दिसंबर को पार्टी द्वारा घोषित प्रखंड स्तरीय सामाजिक न्याय सभा, एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम की तैयारी अथवा आगामी 20 दिसंबर तक प्रखंड के सभी अनुषगी इकाइयों को पुनर्गठन करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह सुनील सिंह संजय सिद्धार्थ जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू पूर्व जिप सदस्य सुशील महत्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल मांझी एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.