लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हथियार के बल पर कल देर रात को सेना से रिटायर्ड जवान के घर को निशाना बनाया। अपराधियों ने घर में घुसकर रूपया और जेवरात लूट कर फरार हो गया। सेवानिवृत सेना जवान महली उरांव के पुत्र बिरसू कुजूर के घर पांच अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने बिरसू उरांव के घर से 1.5 रूपया लाख नकद और जेवरात को लूट कर फरार हो गए।
नकाबपोश चोर पीछे के दरवाजा का ग्रिल खोलकर घर में प्रवेश कर गए और सभी को कब्जे में लेकर रूपया की मांग करने लगे। रूपया नहीं मिलने पर अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बिरसू कुजूर की पत्नी को कब्जे में लेकर आलमीरा खुलवाया और 1.5 लाख नकद और जेवरात लूटकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।





Add comment