Thndr News

गर्लफ्रेंड देखना चाहती थी हाई स्पीड, 3 लोगों को कुचल डाला, एक की मौत

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत होकर चला रहे ड्राइवर ने तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका का नाम पचिया देवी है। घायल और मृतका जोरार के रहने वाले है।

सभी लोगों को कुचलने के बाद ड्राइवर भागने की फिराक में था लेकिन कार एक बिजली के खंभे से टकरा गया और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर को जमकर धुनाई किया और उसके बाद नामकुम थाना पुलिस को सौंप दी। नशे में धुत ड्राइवर का नाम मनोरंजन है और वह शॉपिंग के लिए गर्लफ्रेंड के साथ रांची आया था शॉपिंग करने के बाद वह अपने घर सिल्ली लौट रहा था।

गर्लफ्रेंड कार की हाई स्पीड देखना चाहती थी

गिरफ्तार मनोरंजन कुमार साहू ने बताया कि गर्लफ्रेंड कार की हाई स्पीड देखना चाह रही थी। गर्लफ्रेंड की चाहत को पूरा करने में यह हादसा हो गया। पुलिस के समक्ष मनोरंजन कुमार साहू ने बताया कि सिल्ली जाने के पहले वह रांची में दोनों मिलकर शराब का सेवन किया था।

शराब की अधिक सेवन करने की वजह से वह अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तार मनोरंजन कुमार साहू से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कार को जप्त कर ली है और इस मामले की तहकीकात कर रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.