रांची : तमाड़ में आज सुबह ड्यूटी करने जा रहे ड्राइवर और खलासी को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।खलासी और ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम भव सागर सिंह मुंडा और अनिल प्रामाणिक है। दोनों मृतक भव सागर सिंह मुंडा और अनिल प्रामाणिक तमाड़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी गांव के रहने वाले थे। यह घटना रांची-टाटा मार्ग पर मारधान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई।
सागर व अनिल दोनों बस के चालक व खलासी थे। दोनों बस निकालने को लेकर पैदल रांगामाटी जा रहे थे। मृतक ड्राइवर और खलासी रांची से तमाड़ व तमाड़ से रांची बस चलाया करता था। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तमाड़ थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।
तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर लिया और छानबीन में जुट गई है। तमाड़ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है लेकिन अज्ञात वाहन किस ओर भागा है इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। तमाड़ थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।





Add comment