Thndr News

एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र का नाम राजकुमार उरांव है। मृतक छात्र लोहरदगा का रहने वाला था। मृतक छात्र राजकुमार उरांव 22 नवंबर को अपने दोस्त के यहां एसएससी जीडी की परीक्षा देने आया था। परीक्षा देने के बाद अपने दोस्त के यहां रह रहा था। लेकिन आज सुबह राजकुमार उरांव का शव एक बिल्डिंग में फंदे से लटकता हुआ मिला।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नामकुम थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। नामकुम थाने की पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले पर कुछ बोला जा सकता है। पुलिस ने कहा कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

राजधानी में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं

गौरतलब है कि राजधानी में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। कल टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट के पास एक यूवक ने आत्महत्या कर लिया था। 24 नवंबर को नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान में ही एक यूवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। 21 नवंबर को होटवार जेल में एक उग्रवादी ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के ज्यादातर मामलों में पुलिस यूडी केस दर्ज कर लेती है और मामले की जांच दफन हो जाती है।

जानकारों का मानना है कि आत्महत्या की कुछ घटनाएं संदिग्ध भी होती हैं। पुलिस अगर मन लगाकर जांच करे तो इसमें कई तथ्य उभरकर सामने आ सकते हैं। कई मामलों में लोग हत्या करने के बाद शव को फांसी से लटका देते हैं। ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मामले की जांच नहीं होने पर आरोपित बच जाते हैं। लोगों का मानना है कि अगर किसी मामले में किसी ने हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया है तो जांच कर आरोपित को जेल भेजने से घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.