रांची : नगड़ी थाना इलाके में दो युवकों की शव को बरामद की गई है। मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं पुलिस ने सब को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि सबको रिंग रोड से बरामद की गई है लेकिन शरीर पर चोट के गहरे निशान है नवीन थाना प्रभारी ने आशंका जाहिर की है दूसरे जगह पर हत्या कर इस रिंग रोड पर फेंक दिया गया है।
अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और स्थानीय ग्रामीणों से दोनों युवकों की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। हालांकि किसी ने उनकी पहचान नहीं की है। रांची के रूरल एसपी नौशाद आलम ने बताया कि दो युवकों की हत्या की गई है, शव बरामद हुआ है लेकिन उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।





Add comment