Thndr News

ग्रामीण एसपी ने किया खरसीदाग ओपी का निरीक्षण, जल्द बनेगा थाना का भवन

रांची : ग्रामीण एसपी नाैशाद आलम ने साेमवार काे खरसीदाग ओपीका निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित थाना प्रभारी काे विशेष दिशा-निर्देश दिया। ग्रामीण एसपी ने निरीक्षण के दाैरान टेंट में रह रहे पुलिस पदाधिकारियाें और कर्मियाें काे आश्वासन दिया है कि जल्द ही थाना का अपना भवन बनकर तैयार हाेगा। नए भवन में सभी सुविधाएं माैजूद रहेंगी।

थाना का भवन बनाए जाने की दिशा में लगातार कार्य चल रहा है। थाना भवन बनने में खर्च हाेने वाला पैसा विभाग की ओर से निर्गत किया जा चुका है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि फिलहाल खरसीदाग ओपी का भवन नहीं है। भवन बनाने के लिए जगह चिन्हित हाेने के बाद विभाग की ओर से फंड जारी हाे चुका है। ठेकेदार काे थाना भवन बनाने के लिए कांट्रैक्ट भी दिया जा चुका है। फिलहाल थाना का नींव रखने के लिए मिट्टी की खुदाइ शुरू कर दी गई है। जल्द ही थाना भवन बनकर तैयार हाे जाएगा।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.