रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बड़े भाई और छोटे भाई ने अपने माँझील भाई का घर हड़पने और जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले को लेकर माँझील भाई विष्णु कच्छप ने अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है। विष्णु कच्छप अपने बड़े भाई रविन्द्र कच्छप और छोटे भाई सुमित कच्छप पर आरोप लगाया है। विष्णु कच्छप ने कहा कि हमारे दोनों भाई हमारे घर और पत्नी तथा बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। विष्णु कच्छप ने बताया कि भाई सुमित कच्छप बार-बार छोटे बच्चे और पत्नी को जान से मारने की धमकी देता है और घर हड़प लेने की बात बोलता है।

विष्णु कच्छप ने बताया कि नौकरी लगने के बाद अपने पैसे से हमने अरगोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन खरीद कर मकान बनाया है। लेकिन अब उस जमीन पर दोनों भाई दावा कर रहे हैं और घर खाली करने की बात बोलते हैं। उन्होंने बताया कि जमीन खरीदने के बाद उसी जमीन पर हमने लोन ले रखा है और उसके बाद उस जमीन पर रहने के लिए मकान बनाया लेकिन मकान बनाने के बाद दोनों भाई बार-बार धमकी और घर हड़प लेने की बात बोलते हैं।
विष्णु कच्छप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं और फिलहाल उनकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में है। घर से दूर होने की वजह से परिवार को लेकर काफी चिंतित हैं। इस मामले को लेकर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और हर एक मामले को बड़ी बारीकी से जांच कर कर रही है। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि किसी भी प्रकार से अनहोनी की घटना नहीं घटेगी और पुलिस जल्द ही इस मामले की जांच कर लेगी।





Add comment