रांची : देशभर में दुर्गा पूजा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज महानवमी के शुभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व समाजिक संगठन निस्वार्थ की भावनाओं से श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं। वहीं राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और वह बढ़ चढ़कर सामाजिक काम में आगे बढ़ रहे हैं।
आज महानवमी के शुभ अवसर पर समाजिक समरसता रांची महानगर के तत्वावधान में गौतम बुद्ध नगर की ओर से कुमारी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 104 कुमारी कन्याओं का पूरे विधि विधान से पूजन कर उन्हे भोजन कराया गया। भोजन के उपरांत उन्हे वस्त्र, दुर्गा चालिसा हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट कर विदाई दी गयी।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में रांची महानगर संघचालक पवन मंत्री, रांची महानगर सामाजिक समरसता प्रमुख किशोर भगत, रांची विभाग संयोजक सुनील कुमार, नगर प्रमुख सदानंद पांडेय, निशांत यादव सहित नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक माता एवं बहने उपस्थित रही।





Add comment