Thndr News

पंडाल में रहें सतर्क, छिनतई गिरोह की नजर है आपके बटुए पर, जाने कहां कहां होते हैं चोरी के वारदात

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर हर पंडाल में भीड़ इकट्ठा हो रहा है। इस भीड़ में छिनतई गिरोह सक्रिय है और किसी भी समय आपके पॉकेट से बटुआ गायब कर सकता है। छिनतई गिरोह पर नजर रखने के लिए रांची पुलिस ने सादे लिबास में हजारों पुलिस बल की तैनाती की है। ऐसे कई पंडाल हैं जहां माता के दर्शन के लिए लंबी कतार लगती है। इस दौरान विशेष सतर्कता की जरूरत है। स्थानीय चोर गिरोह तो पूजा में सक्रिय रहता ही है कई ऐसे अंतरराज्यीय चोर गिरोह हैं जो दुर्गा पूजा में विशेष रूप से रांची पहुंचता है। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही बरती तो चोर गिरोह के शिकार बन सकते हैं।

रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि माता के दर्शन के लिए कीमती गहना और पॉकेट में अधिक पैसा लेकर घर से न निकलें। पंडाल में भीड़-भाड़ न लगावें। चोरी, छिनतई की घटना पर रोक लगाने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। हालांकि, आम लागों को सतर्क रहना होगा। किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें।

शहर के प्रमुख स्पॉट जहां अक्सर होती है चोरी, छिनतई की घटना

धुर्वा थाना क्षेत्र : धुर्वा बस स्टैंड, धुर्वा क्रिकेट स्टेडियम जाने वाले मार्ग पर, नई विधानसभा जाने वाले मार्ग में और सीठीओ रोड

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र – सिंह मोड़, अपर हटिया और बिरसा चौक के समीप।

कोतवाली थाना – अपर बाजार, सेवा सदन के समीप, बड़ा तालाब, गाड़ीखाना चौक से हरमू पूल के समीप और कचहरी चौक के समीप।

लालपुर थाना क्षेत्र – मोरहाबादी, लोअर वर्दवान कंपाउंड, हरिओम टावर के सामने वाली गली, डिस्टलरी पूल के समीप, लोहरा को’चा, जेल मोड़, पीएंडटी कॉलोनी और धोबीघाट।

कांके थाना क्षेत्र – रिंग रोड, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के समीप, बोडेया और कांके रोड में सीएमपीडीआइ गेट के समीप, गांधीनगर के समीप।

पंडरा थाना क्षेत्र – बाजार समिति के समीप, रवि स्टील और झिरी मोड़।

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र – पुरानी रांची और बड़ा तालाब।सुखदेवनगर थाना क्षेत्र – रातू रोड, न्यू मधुकम, मुरला पहाड़, विद्यानगर, कब्रिस्तान रोड और पहाड़ी मंदिर के समीप।

डेली मार्केट थाना क्षेत्र – बड़ा तालाब के पास और डेली मार्केट मेन रोड।

अरगोड़ा थाना क्षेत्र – अशोक नगर, सहजानंद चौक, डीएवी कपिलदेव स्कूल रोड, निगम पार्क के समीप, कडरू पूल के समीप और हरमू इमली चौक।

डोरंडा थाना क्षेत्र – एजी ऑफिस के समीप, एयरपोर्ट रोड और मेकॉन कॉलोनी के समीप।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.