Thndr News

बोलेरो गाड़ी ने दो को रौंदा, एक की मौत

रांची : हिंदपीरी थाना क्षेत्र के लाल कोठी में एक बोलेरो ने दो लोगों को रौंद दिया है। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। एक की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गई है। मृतक का नाम मोहम्मद आलम है और इलाजरत का नाम मोहम्मद मंजूर है। मोहम्मद आलम और मंजूर दोनों मजदूरी का काम किया करते थे। वहीं घायल की हालात खराब बताई जा रही है।

बोलेरो इन लोगों को रौंद कर भागने की फिराक में था लेकिन स्थानीय लोगों ने गाड़ी जप्त कर ली थी। इसके बाद इस घटना की जानकारी हिंदपीढ़ी थाना को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया। हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच फिलहाल की जा रही है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मृतक और घायल के परिवार वालों को दे दी गई है।आपको बता दें कि कल नशे में धुत कार सवार ने दो महिला सहित चार लोगों को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली में रौंद दिया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गईl आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया व कार में तोड़फोड़ की। कार सवार एक युवक की जमकर धुनाई की एवं पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जप्त कर लिया था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.