Thndr News

दुर्गा पूजा के दौरान यातायात से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए जारी किये गए 2 हेल्पलाइन नम्बर

रांची : बढ़ते ट्रैफिक अव्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक प्रभारी एसपी ने आज दो हेल्पलाइन नंबर जारी की है। दोनों हेल्पलाइन नंबर पर शहरवासी ट्रैफिक से संबंधित जानकारी हासिल व किसी भी तरह की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दे सकते हैं। दो हेल्पलाइन नंबर 8987 790 772 और दूसरे ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 8987 79082 है। ट्रैफिक प्रभारी एसपी ने बताया कि आमजनों को सुविधा के लिए और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दोनों हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। ट्रैफिक प्रभारी एसपी ने बताया कि यदि शाहवासियों को ट्रैफिक से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो तो वह इस नंबर पर जानकारी दे सकता है। इस नंबर पर सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने से समस्या का जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। दुर्गा पूजा में लोगों को अक्सर ट्रैफिक से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को नजर में रखते हुए यह नंबर जारी किया गया है।

वाहन चालकों से की अपील, ट्रैफिक नियमों का करें पालन

ट्रैफिक प्रभारी एसपी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थान पर गाड़ी को अवैध रूप से पार्किंग ना करें। जिस जगह पर पार्किंग चिन्हित किया गया है, उसी जगह पर अपने वाहन को खड़ा करें। साथ ही साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि गलत पार्किंग के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है और जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा तो विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों के द्वारा अवैध वाहन पार्किंग की स्थिति में वाहन को यातायात रांची पुलिस के द्वारा उठाकर यातायात नियंत्रण कक्ष में लाया जाएगा और उस वाहन का चालान किया जाएगा

1100 अतिरिक्त पुलिस बल की की जाएगी ट्रेन आती

दुर्गा पूजा में भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए 11100 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस बात की जानकारी ट्रैफिक प्रभारी एसपी ने दी है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में किसी भी तरह से पॉकेट मारो वॉच व चोर उच्चकों को नियंत्रण में किया जाएगा।उनसे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से सक्षम है। भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों को रोक कर पूछताछ की जाएगी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.