धनबाद : बैंक मोड़ स्थित उर्मिला टावर के पास गोलगप्प खा रहे लोगों पर ग्यारह हजार वोल्ट की बिजली की तार गिर गयी। जिसमें गोलगप्पा दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। तार गिरने से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई है। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक छोटी बच्ची की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। जिसे धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद पुलिस बिजली बोर्ड के कर्मी इस खबर की पल-पल जानकारी हासिल कर रहे हैं। वहीं टूटे हुए बिजली की तार को रिपेयर करने की काम की जा रही है।





1 comment