रांची : नरकोपी थाना क्षेत्र के खुखरा गाव के कोलटोली में 25 वर्षीय विवाहिता श्वेता रानी का शव कुएं से बरामद किया गया। मृतका के स्वजनों ने इस संबंध में दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए नरकोपी थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी श्वेता के भाई जयशकर कुमार ने दर्ज कराई है।
इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतका के भाई जयशकर कुमार लातेहार निवासी ने आरोप लगाया है कि मेरी बहन की शादी 2016 में नरकोपी थाना क्षेत्र के खुखरा गांव के कोलटोला निवासी रामचंद्र साहू के बड़े पुत्र शीतल उर्फ आदित्य साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मेरी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले को लेकर पंचायत की मौजूदगी में भी सुलहनामा किया गया था। बुधवार को फोन पर हमें यह जानकारी दी गई कि श्वेता घर से कहीं चली गई है।
इसके बाद हम लोगों ने श्वेता के ससुराल खुखरा जाकर तलाश की। इस दौरान पुलिस ने घर से कुछ दूर स्थित एक कुएं से शव बरामद किया गया। जयशकर कुमार ने अपनी बहन की हत्या को लेकर ससुर रामचंद्र साहू, सास शीला देवी, पति शीतल साहू उर्फ आदित्य साहू, देवर सुजीत कुमार तथा ललिता देवी पति बैजनाथ साहू व रंजन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।नरकोपि थाना प्रभारी विजय मंडल ने बताया कि पोस्टर्माटम के रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सभी आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।





Add comment