खूंटी : एसीबी की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है। खूंटी जिले के तपकरा थानेदार को घुस लेते हुए रंगों हाथ पकड़ लिया है। तपकर थानेदार का नाम विक्की ठाकुर है।
थानेदार विक्की ठाकुर के साथ यूवक पंकज को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को एसीबी ने दबोचा है। विक्की ठाकुर के कहने पर पंकज चौधरी शिकायतकर्ता पार्वती देवी से पैसे ले रहा था। पार्वती देवी ने दस हजार रुपये पंकज के हाथ में दिया, एसीबी ने उसे दबोच लिया। इस मामले में एसीबी की टीम तपकरा थानेदार विकी ठाकुर से पूछताछ कर रही है।





Add comment