रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार कर रांची पुलिस आज फ्लाइट से लेकर रांची पहुंची.रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद सुनील तिवारी ने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। रांची पहुंचने के बाद सुनील तिवारी अज्ञात स्थान पर रखकर पुलिस कर सकती है पूछताछ .
सुनील तिवारी को रेप, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार किया है । गौरतलब है कि 16 अगस्त को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिलीप सचान की अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए रांची पुलिस ने पेश किया। उन्हें रविवार रात को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई से लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंटस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइसेंज (एसजीपीजीआइ) के लिए रेफर कर दिया गया था। सीजेएम ने बहस के बाद सुनील को 16 सितंबर तक रांची के न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। इससे पहले उनका सरकारी अस्पताल में चेकअप कराने और वहां उन्हें चलने लायक नहीं बताने पर आगे की कार्रवाई उसी अनुसार करने को कहा था





Add comment