केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा की ओर से 27 सिंतबर को बुलाये गये भारत बंद का विपक्षी पार्टियां ने भी समर्थन किया है. वही अब किसान आंदोलन के पक्ष में नक्सली भी उतर आये हैं. यह कोई पहली बार नहीं है कि नक्सली किसानों के पक्ष में खुलकर सामने आए हैं इससे पहले भी नक्सलियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है .27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से भारत बंद के समर्थन में उतरे नक्सलियों ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है. नक्सलियो ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है. झारखंड के अन्य जिलों में भी नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है .
नक्सलियो द्वारा किसानो के पक्ष में बंद के समर्थन को देखते हुए झारखंड में भी पुलिस सतर्क है.
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट किया है. जानकारी के अनुसार नक्सली बंद के दौरान नक्सली महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बना सकते हैं.स्पेशल ब्रांच के इनपुट पर झारखंड पुलीस सड़क, रेल मार्ग व नक्सल इलाको में निगरानी रख रही है .
सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद के नक्सलियो द्वारा समर्थन को देखते हुए झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है .





Add comment