Thndr News

पुलिस महकमे के भीतर बढ़ रही क्रिमिनल्स की संख्या, जनता कैसे करें विश्वास, पुलिस की वर्दी पर लग रही दाग

राँची : आम लोगों की सुरक्षा करने की वजाय राँची पुलिस अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हाल के दिनों में राज्य पुलिस पर कई अपराधिक दाग लग चुके हैं। हाल के दिनों में रांची पुलिस पर गोली चलाने और दुष्कर्म करने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। आज सुबह चुटिया थाने में सिपाही नवीन ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी। लेकिन प्रेमिका बाल बाल बच गई। इस मामले में फिलहाल आरोपी सिपाही से पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने वाले सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बताएं कि पुलिस लोगों की सुरक्षा लिए होती है। जब कहीं लोगों को खतरे का आभास होता है या किसी तरह प्रताड़ना, शोषण, अपराध की शिकायत लोगों को करनी होती है तो आम नागरिक सबसे पहले पुलिस स्टेशन ही जाता है। लेकिन, जब पुलिस ही अभद्र व्यवहार करने लगे तो आम आदमी किसके पास फरियाद लेकर जाए? पुलिस पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने के भी आरोप लगते रहे हैं।

केस 1– 6 सितंबर 2021 को मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक पर पीसीआर वन के आरक्षी ने शराब के नशे में तमाशा किया। लोगों के साथ गलत व्यवहार भी किया। लोगों को पीटने का भी आरोप लगा था।

केस 2– 3 सिंतबर 2021 को दारोगा गुंदीप कुमार के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।तीन सितंबर को जगन्नाथपुर थाना में आरोपी गुंदीप के विरुद्ध धारा 376(2) के तह प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के तहत पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उनकी आरोपी गुंदीप कुमार के साथ हुई दोस्ती थी।

केस 3– 23 मार्च 2021 को हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक की एक युवती ने अपने ही गांव के अनिल कुमार मेहता पर शादी का झांसा देकर 3 साल से यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगायी थी। आरोपी अनिल झारखंड पुलिस में दारोगा हैं और सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना में दारोगा के पद पर पदस्थापित था। पीड़िता ने थाना में दिये आवेदन में आरोप लगायी थी कि दारोगा अनिल कुमार मेहता पिता जवाहर मेहता ने शादी का झांसा देकर करीब 3 साल से यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने दारोगा पर रांची स्थित पुलिस कॉलोनी एवं हजारीबाग स्थित मौर्या कॉलोनी में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगायी थी।

केस 4– 23 फरवरी 2021 को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में हजारीबाग में पदस्थापित सार्जेंट को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। अगस्त 2020 में सार्जेंट दीपक टोप्पो ने यूवती को हजारीबाग स्थित अपने सरकारी आवास में ले आया, जहां पीड़िता के साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगा था। जब युवती ने सार्जेंट से शादी का दबाव बनाने लगी तो इनकार करने लगा।

केस 5–6 जनवरी 2021 को छुट्टी मांगने गई महिला पुलिसकर्मी के साथ पुलिस के जवान ने ही अश्लील हरकत कर दी। महिला जवान छुट्टी की अर्जी लेकर पुलिस लाइन कार्यालय, रांची पहुंची थी। महिला ने एएसआई पर गलत हरकत करने का अरोप लगाया था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.