Thndr News

लालपुर में जमीन के नाम पर 50 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

राँची : राजधानी रांची के वरीय चिकित्सक डॉ सुरेश प्रसाद देबुका से जमीन के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी हुई है। डॉ सुरेश प्रसाद देबुका ने लालपुर थाने में राजेश कसेरा के विरुद्ध कल रात को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर लालपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लालपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और डॉक्टर द्वारा लगाए गए सभी बिंदु पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। लालपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि कुल 7 कट्ठे जमीन को लेकर सौदेबाजी हुआ था लेकिन किस वजह से चिकित्सक जमीन नहीं खरीद पाए इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

डॉक्टर सुरेश देबुक ने बताया कि अक्टूबर 2018 में राजेश कसेरा हमारे नर्सिंग होम, लालपुर मिलने पहुंचे। कहा कि सात कट्ठा जमीन बंगला स्कूल के पास उनका है। जिसे वे बेचना चाहते है। जमीन के लिए कीमत 50 लाख रुपए उसने बताई। एक नबंवर 2018 को दोनों के बीच इकरारनामा हुआ। डॉ देबुका ने राजेश कसेरा को 50 लाख रुपए दे दिए। एकरानामा के अनुसार राजेश कसेरा ने कहा था कि जमीन का विक्रय पट्टा वह दे देगा। लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी उसने विक्रय पट्टा नहीं दिया। जब भी डॉ देबुका इस संबंध में बात करते तो कहा जाता कि जल्द कर देंगे। फिर कोरोना आ गया। राजेश कसेरा कहने लगा लॉक डाउन खत्म होते ही विक्रय पट्टा उनके नाम कर देगा। लेकिन उसने नहीं किया।

डॉ देबुका ने अपने वकील के माध्यम से उसे नोटिस भेजा और अपने पैसे वापस करने को कहा। नोटिस मिलने के बाद राजेश कसेरा ने ना तो रजिस्ट्री की और ना ही पैसे वापस किया। अब वह उन्हें धमकी देने लगा है कि पैसे भूल जाओ अन्यथा अंजाम बुरा होगा। दर्ज प्राथमिकी में यह भी आरोप है कि कसेरा ने उन्हें कहा कि उसका इरादा उन्हें जमीन बेचने का नहीं था। उसने अब अपने जमीन को किसी और को बेच भी दिया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.