राँची : विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आज स्वयंसेवकों ने कोविड – 19 जागरूकता कार्यक्रम राँची के विभिन्न चौक – चौराहा, मॉल आदि पे आयोजित किया।
आज के जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व एन एस एस के स्वयंसेवकों ने राँची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि कोरोना का तीसरा लहर देश में दस्तस्क दे दिया है एवं हमें सतर्क रहते हुए आम नागरिकों को भी जागरूक करना है।उन्होंने एन एस एस के स्वयंसेवकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की अपील की।
आर यू के एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज स्वयंसेवकों का दल विश्वविद्यालय मुख्यालय से निकल कर फिरायालाल चौक, कचहरी चौक, न्यूक्लियस मॉल चौक, राँची महिला महाविद्यालय आदि स्थानों पर नागरिकों की जागरूक किया मास्क और सेनिटाइजर का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में राँची महिला महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह,यूनीसेफ एन एस एस के स्वयंसेवक क्रमशः विकास कुमार सिंह, दिवाकर आनंद, फलक फातिमा, नेहा कुमारी, प्रिंस तिवारी, दीपा कुमारी, प्रभात कुमार, शिवानी अग्रवाल, अमीषा कुमारी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।





Add comment