रांची : सिल्ली के बन्ता गांव में पावर ग्रिड बनने की योजना थी, पर उनका सारा सामान सिल्ली के रामडेरा में गिरा दिया गया। इस पर बनता शिव मंदिर प्रांगण में गांव वालों ने एक बैठक रखा। जिसमें बंता में लगने वाला पावर ग्रिड पर चर्चा हुई।
रामडेरा पॉलिटेक्निक के पीछे बन्न से ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश है। जिसको लेकर बैठक में चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया की अभिलंब इस पर ठोस कदम उठाया जाए। जिसको लेकर सिल्ली अंचलाधिकारी स्थानीय विधायक और सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर लिखित आवेदन दिया जाएगा। गांव वालों का कहना है कि किसी भी हालत पर बन्ता में ही पावर ग्रिड लगना चाहिए जिससे आए दिन बिजली की समस्या से निजात मिल सके





Add comment