रांची : जिले के सिल्ली क्षेत्र में स्थित बन्ता गांव में बनने वाला एक पावर ग्रिड जो अचानक सिल्ली के रामडेरा में स्थान्तरित हो गया था, इसके बाद ग्रामीणों ने इस सम्बंध में सिल्ली CO, वर्तमान बिधायक, पुर्व बिधायक, सांसद एवं कई पार्टी पर्तिनीधीयों से भेंट किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक न कार्य शुरू हुआ और न ही उम्मीद की किरण झलक रही है।
इस विषय पर शुक्रवार को ग्रमीणों ने एक सभा आयोजित की, जिसमे स्थानीय विधायक की दोहरी नीति पर सवाल खड़ा किया। साथ ही राजनीतिक दल जो बस आश्वासनो का ढाढ़स दे गयाब हो गए, इसपर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हुआ, लोगों का कहना है की, हर हाल में बन्ता ग्राम में पावर ग्रिड बनना चाहिए, वह इसके लिए आंदोलन, भुख हड़ताल, या फिर न्यायालय के शरण में भी जा सकते हैं। यह बैठकी गांव के मुखिया एंव गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थिति में सम्पन हुई।





Add comment