राँची : शहर की सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव कार्य, सेनेटाईजेशन, बारिश के बाद विभिन्न वार्डों में होने वाले जलजमाव की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर 1 जुलाई को होने वाली अब बैठक अब 7 जुलाई को होगी। उक्त जानकारी रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने दी l
उन्होंने कहा कि बुधवार को हुल दिवस की छुट्टी के दिन अपराह्न 3:30 बजे निगम परिषद की बैठक से संबंधित फाइल उनके आवास पर भेजा गया। इस परिस्थिति में झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत पूर्व निर्धारित तिथि के तहत एक जुलाई अर्थात गुरुवार को निगम परिषद का बैठक आहुत करना संभव नहीं है।
परिषद की बैठक से संबंधित फाइल में नगर आयुक्त ने बैठक की तिथि परिवर्तित करने व वर्चुअल बैठक कराने का आग्रह किया है।





Add comment