Thndr News

झारखण्ड में शहिदों के वंशजों का हो रहा अपमान – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया

रांची: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आम्बेडकर) रांची जिला कमेटी ने शहीद सिंध्दू – कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया । प्रदेश उपाध्यक्ष दिलेश हजाम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में एक बैठक हुई । बैठक का संचालन प्रधान महासचिव प्रीतम सांड लोहरा ने किया ।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिलेश हजाम ने कहा कि झारखंड में शहिदों के वंशजों का अपमान हो रहा है । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की परपोती सब्जी बेच रही है तो सिध्दू कांन्हू के वंशज खेतों में हल जोत रहे हैं ।

झारखंड अलग राज्य बने 21 वर्ष हो गया है । इतने सालो में बीजेपी , कांग्रेस , राजद , आजसू तथा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार बनी है । इन महापुरुषों के शहादत दिवस और जन्म दिवस पर हर सरकार घोषणा करती है । पर लगातार CNT , SPT एक्ट में संशोधन किया जा रहा है । यहां की जमीन पूंजीपतियों को बेची जा रही है ।

माल्यार्पण करने वाले में आरपीआई आम्बेडकर झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमर महतो , संगठन सचिव प्रवेश गोप , झारखण्ड युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अजय करमाली , मोहित कुमार , विशाल लोहरा , मनोज यादव आदि शामिल हुए । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आम्बेडकर पार्टी के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में भी शहादत दिवस मनाया गया है ।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.