बड़कागाँव : विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या की कठिनाईयों को मद्देनज़र रखते हुए विधायक अम्बा प्रसाद द्वारा कई छेत्रों में चापानल लगाने का कार्य किया जा रहा है.
शुक्रवार को बड़कागाँव स्थित नगड़ी, सोनबरसा व चुरचू में चापानल हेतू बोरिंग करवाई गई. ग्रामीणों की मौजूदगी में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके निर्देशानुसार स्थल पर बोरिंग करवाया गया।
मौके पर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि पूरे क्षेत्र में गर्मी आरंभ होते ही जलस्तर काफ़ी नीचे चला जाता है जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो ऐसा सुनिश्चित करना अतिअवश्यक है. कई बार गरीब असहाय के घर के समक्ष चापानल न होने के कारण उन्हें काफ़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. मैं स्वयं स्थल का निरीक्षण करते हुए मौजूद ग्रामीणों से राय लेकर बोरिंग करवाने का कार्य कर रही हूँ.
पूर्व से जितने चापानल खराब थे उन्हें भी बनवाया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को इस महामारी के बीच पानी की समस्या से जूझना न पड़े.
इस दौरान बड़कागाँव कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय महतो, कुलेश्वर राम, व अन्य उपस्थित थे.




