देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोगों को सतर्क और जागरूक करने की कड़ी को मजबूत करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानों के थाना प्रभारी को दिया गया।
194 पंचायत में वैक्सीनशन, कोविड टेस्टिंग, स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप (सुरक्षित गांव, हमर गांव) बनाने के साथ पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मियों को जोड़ा गया है, ताकि पंचायत स्तर की आवश्यकताओं को देखते हुए उसे त्वरित पूरा किया जा सके।
इसके अलावे बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सुदूरवर्ती गांव में भी जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त और बेहतर करने के उद्देश्य सुरक्षित गांव हमर गांव नाम से सभी 194 पंचायतों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, ताकि इस ग्रुप के माध्यम से प्रशासन की पहुंच सुदूरवर्ती क्षेत्रों के गांव में निवास करने वाले आम जनता से हो पाए और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई की जा सके।
सबसे महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्र के अलावा वैक्सिनेशन की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी 194 पंचायतों के लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें निबंधित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सिन दिया जा सके।
साथ ही ग्रामीणों क्षेत्रों में सही गति से माॅनिटरिंग, वैक्सिनेशन व टेस्टिंग के कार्यों को लेकर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने स्वास्थ्य विभाग व संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि अपने संसाधनों का शत प्रतिशत उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना संक्रमण व वैक्सिन के प्रति जागरूक करें, ताकि शत प्रतिशत कोविड नियमों का अनुपालन शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीणों क्षेत्रों में लागू किया जा सके।




