राँची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उराँव , प्रदेश प्रवक्ता अालोक दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव व डॉ. राजेश गुप्ता ने राँची प्रेस क्लब कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं पत्रकार सुनील सिंह के निधन पर दु:ख प्रकट किया है.
डॉ. रामेश्वर उराँव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकार सुनील सिंह मृदुभाषी,शांत स्वभाव व मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे तो दूसरी तरफ़ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी कर्मठता व योग्यता के लिए जाने जाते थे. कोरोना महामारी के इस दौर में हमसे कई साथी असमय बिछड़ते जा रहे हैं जियका दु:ख हम सभी को है. डॉ. रामेश्वर उराँव ने मृतक की अात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की साथ ही शुभचिन्तकों को इस दु:ख को सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. प्रदेश प्रवक्ता अालोक दूबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए सुनील सिंह का अपूरणीय क्षति है साथ ही इस क्षण में हम उनके परिजनों के साथ सदैव खड़े रहेेंगे.




