राँची : अांध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने अपने राज्य में सभी कोरोना मरीजों का इलाज़ मुफ़्त करने का निर्णय लिया है. फिर वह सरकारी अस्पताल हो या अनुसांगिक अस्पताल. कहीं कोई पैसा भी नहीं लगेगा. निजी अस्पतालों में भी रकम तय कर दिया गया है ताकि मरीजों से कोई भी मनमानी रकम न वसूला जाए. झारखंड की यूपीए सरकार से भी इस तरह का निर्णय लेने की माँग की जा रही है. अाजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने अांध्र प्रदेश की सरकार की तर्ज पर कोरोना मरीजों के लिए झारखंड में भी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त इलाज़ करने का फैसला करने की माँग की है.
सुदेश महतो ने कहा कि अगर सरकार यह निर्णय लेती है तो गरीब जनता को बड़ी राहत मिलेगी. राँची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. एक परिवार में अधिक संक्रमित होने से सभी के लिए इलाज़ का खर्च वहन कर पाना संभव नहीं है. इलाज़ पर अधिक खर्च होने के कारण परिवार की अार्थिक स्थिति खराब हो गई है. सरकारी अस्पतालों में बेड नहीं है. निजी अस्पतालों में इलाज करवा पाना सभी के लिए संभव नहीं हो पा रहा है. स्थिति यह है कि लोगों को अब घर चलाना भी मुश्किल हो जा रहा है. वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार भी समस्त गैर सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज नि:शुल्क कराने की घोषणा करें.
अाजसू प्रमुख सुदेश महतो ने यह माँग रखी कि निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद कराना , सरकार का एक गलत निर्णय है. उसे अविलंब पुन: स्थापित कर टीकाकरण में तेजी लाने की अावश्यकता है साथ ही मोबाइल जाँच वाहनों द्वारा सूदूरवर्ती क्षेत्रों में कोरोना जाँच में तेजी लाने की अावश्यकता है.




