Thndr News

शनिवार नो – कार की मुहिम में झारखंड चैम्बर की सक्रिय सहभागिता

राँची : नगर निगम की मुहिम ‘शनिवार नो – कार’ में फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने सहभागिता देते हुए साईकल से ही कार्यालय तक सफर तय किया।

इस दौरान चैम्बर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, उपाध्यक्ष धीरज तनेजा, महासचिव राहुल मारु, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा एवं उप समिति के चैयरमैन रोहित पोद्दार ने अपने घर से चैंबर भवन तक साईकल की सवारी की और चैंबर भवन से घर तक पुन: वापस गए।

चैम्बर महासचिव राहुल मारु ने राँची नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बदलते पर्यावरण, जाम की स्थिति और ध्वनि प्रदूषण से लोगों की सेहत खराब हो रही है. सेहत को देखकर निगम द्वारा चलाया गया अभियान सराहनीय है। कोरोना काल में जब स्वस्थ्य रहना अतिआवश्यक है ऐसे समय में साईकल चलाने की प्रेरित करना एक अच्छी शुरुआत है. राँची नगर निगम की इस मुहिम में शहर के अधिकाधिक व्यवसायियों व उनके प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने की झारखंड चैम्बर की अपील के भी सकारात्मक परिणाम आए है। व्यापारियों ने स्वेच्छा से आज के दिन कार का उपयोग नहीं किया और यदि किसी ने किया भी तो काफी किया है साथ ही उन्होनें प्रदेश के समस्त व्यापारियों व उद्यमियों से प्रत्येक शनिवार / रविवार को अपने कार का उपयोग नहीं करने की अपील की।

चैम्बर के आरएमसी उप समिति चैयरमैन अमित शर्मा ने कहा कि लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि साईकिल गरीब बच्चों की सवारी है.हमें इस मिथ्य को तोड़ना है. स्वस्थ्य रहने के लिए साईकिल का उपयोग सभी को करना चाहिए.

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.