रांची : डिबडिह के कार्निवल हॉल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और विशिष्ट अतिथि जमुना टूडू उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। महिला सम्मान पाने में डॉ आशा गुप्ता, गुंजन कुमारी, डॉ दिव्या सिंह, डॉ अर्चना सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ मेघा, पत्रकार गौरी रानी, पाल रंजीता कुजूर आदि को सोहराय आर्ट पेंटिंग और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपयी और भारत माता की चित्र पर माल्यर्पण करते हुए और द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस दौरान सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा देकर समानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक पेश कर महिला सशक्तिकरण और अपने अधिकार के लिए लड़ने का संदेश दिया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज महिलाएं सभी वर्गो में पुरुषों के अपेक्षा अपना लोहा मनवा रहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लागातार महिलाओं को सशक्त एवं स्वलम्बी बनाने को लेकर कार्य कर रही है। शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना गृहणी के नाम पर जारी करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ावो के तहत अनेक योजनाओं पर कार्य कर रहे है। केंद्र सरकार महिलाओं की उनत्ति को मुख्य केंद्र बिंदु बनाकर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को हमेशा से सम्मान दिया गया है। सनातन संस्कृति संस्कार में महिलाओं को देवी का रूप दिया गया है। धन, विद्या और शक्ति के रूप में भी महिला देवियों को ही पूजा किया जाता है। राज्य में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के खिलाफ राज्य की महिलाएं एक जूट होकर संकल्प कर राज्य सरकार से सुरक्षा, अपना हक और अधिकार की लड़ाई लड़े।
विशिष्ट अतिथि जमुना टूडू ने कहा कि महिलाओं में असम्भव को सम्भव करने की अटूट शक्ती निहित है। वर्तमान में जरुरत है कि आगे आकर अपनी शक्ति का पहचान कर राष्ट्र हित में कार्य करें।
प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिलाएं अपने हक और अधिकार से साथ जीना सीख लिया है। राष्ट्र को आगे बढ़ाने में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मेयर आशा लकडा़, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा प्रभारी आरती सिंह आदि उपस्थित थे।




