राँची : अाजसू पार्टी की सदस्यता अभियान के क्रम एक अावश्यक बैठक केंद्रीय कार्यालय में अायोजित की गई जिसमें राँची जिला के अाजसू प्रभारी सह विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने अभियान की गतिविधि व कार्यक्रम की समीक्षा में तेजी लाने का सुझाव दिया. वहीं अाजसू पार्टी के महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि सदस्य की किसी राजनितिक पार्टी के प्राण होते हैं, इनकी समर्पण व अनुशासन की भाव राजनितिक दल की मंजिल तक पहुँचाती है.
पार्टी के महिला अध्यक्षा वायलट कच्छप ने कहा कि सदस्यता अभियान अारंभ हो चुका है,लोग अाजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने को उतारु है. अाजसू पार्टी को जनता का अपार स्नेह व प्यार मिल रहा है.
बैठक को जिलाध्यक्ष संजय महतो,पार्वती देवी,राजेंद्र शाही मुंडा,वर्षा गाड़ी,सत्यनारायण मुंडा,अभिषेक राज हेरेंज,बीरेंद्र सिंह भोक्ता अादि ने भी संबोधित कर सदस्यता अभियान में तेजी लाने का संकल्प दुहराया.
बैठक में राँची जिला सदस्यता अभियान को प्रखंड व पंचायतवार पर तेजी लाने हेतू राँची जिला सदस्यता अभियान संचालन समिति का गठन किया




