Thndr News

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देवदत्त साहू का निधन

रांची : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देवदत्त साहू का निर्धन हो गया है। देवदत्त साहू विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1972 से 1977 तक कांग्रेस विधायक पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में कार्यरत थे। देवदत्त साहू के निधन पर कांग्रेस प्रभारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएनसिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम आदि समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

दिवंगत पूर्व विधायक देवदत्त साहू का पार्थिव शरीर आज रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया,जहां उन्हें पार्टी के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही कांग्रेस पार्टी का झंडा उन्हें समर्पित किया गया। सम्मान देने के बाद उन्हें अंत्येष्टि के लिए मुक्तिधाम के लिए विदाई कर दी गयी। पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव समेत अन्य नेता हरमू स्थित मुक्तिधाम में अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

प्रभारी आरपीएनसिंह ने शोक संदेश में कहा कि देवदत्त साहू जैसे कर्मठ,संघर्षशील नेताओं की वजह से कांग्रेस आज भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच लोकप्रिय है। देवदत साहू का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पूर्व विधायक देवव्रत साहू जैसे नेता पार्टी के साधारण कार्यकर्त्ताओं के लिए सदैव प्ररेणा स्त्रोत के रूप में याद किये जाएंगे।


स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जन्म लेना, बड़ा होना और फिर मृत्यु को प्राप्त करना जीवन की सच्चाई है, लेकिन जिस तरह से देवव्रत साहू ने अपने क्षेत्र और राज्य की भलाई के लिए काम किए है, उन्हें लोग सदैव याद रखेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व विधायक देवदत्त साहू युवा कांग्रेस, रांची के जिलाध्यक्ष रहे है, और वर्ष 2000 से 2001 तक प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी तथा बाद में प्रदेश उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी रहे है। उन्होंने अपना पूरा जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य नेताओं ने भी देवव्रत साहू के निधन पर उनके घर जाकर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और समस्त परिजनों को सांत्वना दी।

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.