रांची : कोरोना जांच के लिए उपायुक्त रवि छजन ने आदेश जारी किया है कि शहर में प्रतिदिन 17 जगहों पर कैंप लगाया जाएगा। कैंप का स्थल सदर अस्पताल, कांके सीएचसी, डोरंडा सीएचसी, होटवार जेल, चुटिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जगरनाथपुर शहर आदि जगहों पर लगाया जायेगा। इसके साथ ही मोबाइल टेस्टिंग वैन से भी लोगों का सैंपल लिया जाएगा।

रांची या सभी जगहों पर हर रोज आने वाले लोग जैसे ड्राइवर, पोस्ट ऑफिस कर्मी, फूड डिलीवरी ब्वॉय, प्राइवेट कूरियर, होटल स्टाफ, सब्जी विक्रेता , रैलवे स्टेशन कार्यरत कर्मी आदि कोरोना की जांच करें।
वर्तमान में 41 नये कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें से रांची में एक मरीज की मौत हो गई है। राज्य में 12053 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें अबतक 119637 संक्रमित, 118103 नेगेटिव पाए गए है। वर्तमान में एक्टिव केस 448 है। जिसमें सोमवार को रांची में 27 संक्रमित और 28 की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है।




