Thndr News

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का नामांकन शुरू

रांची : योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक 21 फरवरी को महावीर टॉवर, रांची में किया गया। राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन एवं वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2021 तक है। साथ ही योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा व्हाट्सएप नंबर 7319858777 जारी किया गया है। जिसमे प्रतिभागी अपना वीडियो भेज सकते है।

योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक मे स्टेट ऑनलाइन कांपटीशन, टेक्निकल डिस्कशन, टेक्नोलोजी सोसायटी डिसिप्लिन पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के बजट पर विचार किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी ने समूह बनाकर उनकी जिम्मेदारी दे दी है। साथ ही राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का प्रेमिलरी वीडियो राउंड 26/02/2021 से 02/03/2021 मार्च, क्वार्टर फाइनल राउंड 07/03/2021 से 08/03/2021 मार्च, सेमी फाइनल राउंड 10/03/2021 से 11/03/2021 मार्च एवं फाइनल राउंड 13/03/2021 से 14/03/2021 मार्च को होगा।

मौके पर एसोसिएशन के महा सचिव विपिन कुमार पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार, उपाध्यक्ष नंदू दुलाल दत्ता आदि उपस्थित थे

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.