झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी के नेताओं के साथ पेट्रोल के बढ़ते दाम के खिलाफ आंदोलन कार्यक्रम तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि प्रतिदिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अवाम के साथ विश्वासघात कर रहें है। जनता विरोधी मोदी सरकार जनता की जेब पर सेंधमारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स बढ़ाकर 21.50 लाख कमाए है। देश की जनता जानना चाहती है कि यह पैसा कहां गया। कोरोना संक्रमण काल में भी पिछले दो दशक की तुलना में कच्चा तेल का दाम न्यूनतम स्तर पर आ गया है। उस दौरान भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर केंद्र सरकार ने जनता के साथ छल किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि बैठक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत को बढ़ते हुए देखकर राज्यव्यापी आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। साथ ही उनका कहना है कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मान लिया कि उनके हाथ में कुछ नहीं है। लेकिन देश की जनता जानना चाहती है कि पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाने और हटाने का निर्णय किसके हाथ में है। पिछले बारह दिनों से प्रतिदिन पैट्रोल डीजल का दाम बढ़ रहा है। जिस दिन पैट्रोल डीजल का दाम नहीं बढ़ता है, उस दिन देश की जनता की बेचैनी बढ़ जाती है।
मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के आलोक दुबे आदि उपस्थित थे।




