रांची : आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं की कक्षा का पढ़ाई शुरू करने का फैसला को लेकर प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोशिएशन, पासवा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
आलोक दुबे ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थान, कॉलेज, पॉलिटेक्नीक को भी खोलने की अनुमति के साथ यूजीसी के दिशनिर्देशों का अनुपालन करते हुए विश्वविद्यालयों को निर्णय लेने का प्राधिकृत करना और कोचिंग संस्थान खोलने की अनुमति का भी फैसला स्वागत करने योग्य है।
राज्य सरकार की ओर से आगामी 1 मार्च से आवश्यक छूट दी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि अभिभावकों का संगठन से लगातार स्कूल और कॉलेज खोलने की मांग की जा रही थी। साथ ही कोचिंग इंस्टीट्यूट का खोलना भी आवश्यक हो गया है, क्युकी कई प्रतियोगी छात्र के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट में अध्ययन करना आवश्यक होता है। सभी प्राईवेट स्कूली को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिया जाएगा




