रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि देश आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, किसान संकट में है। लोगों का रोजगार छीन गया है और अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आम जनता बढ़ती महंगाई को लेकर त्रस्त है। ऐसी परिस्थितियों में देश को जनता को एकजुट होने की जरूरत है।
आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि पार्टी में किसानों के समर्थन में लड़ाई को तेज करने का निर्णय लिया है। साथ ही पार्टी की ओर से 20 फरवरी को हजारीबाग में राज्य स्तरीय रैली आयोजित की जा रही है। जिसमे कांग्रेस प्रभारी आर.पी. एन. सिंह हिस्सा लेंगे।
आर.पी. एन. सिंह के मार्गदर्शन में और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में ऐतिहासिक ट्रैक्टर रैली और किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। रैली एवं किसान सम्मेलन को जिम्मेदारी कृषि मंत्री बादल को पत्रलेख सौंपी गई है।
हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में होने वाली रैली की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव लगातार दौड़ा पर है। साथ ही अपने सहयोगी राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के साथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर निकल गए है, और हजारीबाग पहुंचकर कई सभाओं को संबोधित किए।
कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम। मंत्री बन्ना गुप्ता राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अलग – अलग सभा एवं बैठक आयोजित कर रैली की सफलता का कार्य मार रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि देश ने ऐतिहासिक सुधार के नाम पर नोटबंदी, लाखों नौकरियों गई, सैकड़ों जिंदगिया समाप्त हो गई और 4 घंटे के अंतराल में देश को लॉकडॉउन किया गया। वर्तमान में ऐसा कानून थोपने का काम किया गया, जिससे देश में किसी किसान या किसान संगठन ने मांग नहीं किया था।
पिछले 84 दिनों से देश का किसान आंदोलन पर है और 170 से ज्यादा किसानों ने अपनी शहादत दे दी है। देश के प्रधानमंत्री किसानों कि शहादत पर सहानुभूति के एक शब्द नहीं बोलते है। भारत के फेडरल स्ट्रक्चर को कमजोर करनें वाले इस कानून के खिलाफ झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने के जनता के ऊपर एक कड़ा प्रहार किया है। बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ दिया है और अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बावजूद भी देश में पेट्रोल कि कीमत तिहाई अंक में पहुंच है है। गृहणियों का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
किशोर शाहदेव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी रैली के उपरांत बढ़ती मंहगाई के लेकर लगातार आंदोलन करेगी। जनता के हित में पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने गठबंधन की सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आगामी कैबिनेट में बेरोजगारी भत्ता के लिए सरकार फैसला लेगी। साथ ही कोरोना महामारी के बावजूद गठबंधन की सरकार ने किसानों की – “माफी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया पिछले ५ वर्षों से बंद रोजगार को जेपीएससी द्वारा नौकरी को अधिसूचना जारी कर, रोजगार की दिशा में बेहतर कदम बढ़ाया है। साथी ही सरना धर्म कोड लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। हाईकोर्ट का बेंच दुमका में स्थापित करने का फैसला लिया है। सामाजिक सुरक्षा के तहत दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाना, रसोईया का वेतन मान बढ़ाना आदि ऐसे कई महत्वपूर्ण फैसले राज्य सरकार की उपलब्धियां रही है। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ, शहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू शामिल थे”।




