कोडरमा : झुमरी तिलैया के पंजाबी धर्मशाला में राष्ट्रीय खाद आपूर्ति के साथ मजदूर संघ की बैठक हुई। इस कार्यक्रम में जिला से अधिकांश श्रमिक उपस्थिति हुए। श्रमिकों ने प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी और कोडरमा के प्रतिनिधि मंडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर अपनी मुुख्य मांग – न्यूनतम मजदूरी, ई.पी.एफ. , ई.एस.आई.सी. और जीवन सुरक्षा बीमा को रखी। साथ ही वस्तु स्थिति से अवगत कराए।
श्रमिकों का कहना है कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने हम लोगों की मागों को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। साथ ही ठेकेदार को भी बुलाने की बात कही है।
मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय खाद आपूर्ति मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन साॅ, आर्यन वर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला अध्यक्ष पप्पू रजक शामिल थे।




