राँची : अखिल भारतीय विद्यार्थी (राँची महानगर) द्वारा शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलवामा में शहीद हुए सीअारपीएफ के 44 ज़वानों के याद में शहीद स्मारक स्थल पर 101 दीप प्रज्जवलित कर मौन धारण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर अखिल विद्यार्थी परिषद् के महानगर मंत्री दुर्गेश कुमार ने कहा कि यह घटना देश के लिए अति क्षति पहुँचाने वाला था. देश ने अपने 44 सपूत खोए जिसका गम देश अाज भी मना रहा है ऐसे वीरों को हमेशा याद करके उन्हें जीवंत रखना होगा.
इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार,शुभम पुरोहित,अनिकेत सिंह, प्रेम प्रतिक, अभिषेक गोस्वामी अादि उपस्थित थे.




